दिल की मल्लिका: प्रेम, एहसास और अनकही मोहब्बत की एक खूबसूरत दास्तान
Dil Ki Mallika – A Beautiful Tale of Love and Unspoken Emotions
मेरी तबियत कुछ नाजुक...
उसकी आवाज सुनी...
फिर वह दिखाई दी...
नाजुक तबियत सुधर सी गई...
अंजान दुनिया...
अपनी लगने लगी...।।१।।
आंखों आंखों में बात होने लगी...
मन जो चाहता...
वहीं गपशप होने लगी...
कुछ उसके बारे में...
कुछ मेरे बारे में...
दोनों ने गपशप में झांसे भी दिए...।।२।।
बहुत दिनों बाद मिलने पर...
दोनों ने एक दूसरे पर...
आरोप प्रत्यारोप का खेल खेला...
वक्त कैसे बीता पता ही नहीं चला...
और वक्त आ गया अलविदा कहने का...।।३।।
उसने कहा अच्छा चलती हूं...
मैं ने कहा थोड़ा ठहर जाओ...
आसमान में बादल छा गए हैं...
बारिश कभी भी बरस सकता है...
जिससे तुम भीग जाओगी...
बारिश थम जाने के बाद चली जाना...।।४।।
उसने कहा...
आसमान साफ हो गया है...
बारिश थम गई है...
अब तो आंखें तुम्हारी भर आयी है...
और किसी क्षण...
आंसू आंखों से छलक जाएंगी...
उनके बरसने के पहले...
मेरा निकल जाना अच्छा है...।।५।।
निकलती हूं यह कहती है बार बार...
पर निकल नहीं पाती...
खड़ी वहीं रह जाती है...
बहाने ढूंढती है...
गुस्सा करती है, झगड़ती है...
स्वभाव उसका मैं समझ नहीं पाता...।।६।।
धीरे धीरे उसके शरीर का घूमना...
और उसकी पीठ का मेरे सामने आना...
और उसका मेरे बाहों में सिमट जाना...
इतने में धुवां धार बारिश का आना...
उसका और मेरा पूरी तरह से भीग जाना...
यहां तक की...
बारिश भी खुद बारिश में भीग गई...!।।७।।
अच्युत उमर्जी
Achyut Umarji
Pune, Maharashtra